8th Pay Commission 2025 Employees Salary Hike: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी, हालांकि अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। यह आयोग हर 10 साल में गठित होता है ताकि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों की समीक्षा की जा सके।
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) किसी भी वेतन आयोग की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है। यह एक ऐसा गुणांक (multiplier) है जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन का निर्धारण होता है। यह मुद्रास्फीति (inflation), सरकारी खर्च और कर्मचारियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तय किया जाता है।
वहीं 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था और इसी के आधार पर न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय किया गया था।
सैलरी पर इसका असर कैसे होता है?
ज्यादातर कर्मचारियों को ये चीज समाज में नई आई है और वो लोग यह मानते हैं कि 2.57 फिटमेंट फैक्टर का मतलब सैलरी में ढाई गुना वृद्धि — लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। आइए जानते हैं:
- यह सिर्फ बेसिक पे पर लागू होता है।
- असल में, 7वें आयोग में सैलरी में 14.3% की औसत वृद्धि हुई थी।
- नई सैलरी लागू होते ही महंगाई भत्ता (DA) को 0 से रीसेट कर दिया जाता है, क्योंकि इंडेक्स को फिर से बेस किया जाता है।
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी मुख्यतः चार हिस्सों में बंटी होती है:
वेतन घटक | औसतन प्रतिशत |
---|---|
बेसिक पे | 51.5% |
DA | 30.9% |
HRA | 15.4% |
ट्रैवल अलाउंस | 2.2% |
8th Pay Commission के आने से किन्हें होगा फायदा?
केंद्र सरकार और राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों को यह उत्सुकता होती है कि उनका फायदा होगा या नहीं, तो चाहिए जानते है।
- इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे।
- लगभग 65 लाख पेंशनधारी, जिनमें रक्षा क्षेत्र के रिटायर्ड भी शामिल हैं, उन्हें भी फायदा होगा।
राज्यस्तरीय कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा नहीं होगा।
यहां भी पढ़ें: UGC NET Result 2025 Date
आगे क्या हो सकता है?
- विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 3.0 या उससे ऊपर भी जा सकता है।
- इससे न्यूनतम वेतन ₹21,000 से ₹26,000 तक हो सकता है।
- अगर सब कुछ तय समय पर होता है, तो 2026 से लागू होने की संभावना है।
निष्कर्ष
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर लेकर आया है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, और कब से लागू किया जाएगा। अगर आप एक केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो यह अपडेट आपकी जेब और भविष्य दोनों पर सीधा असर डालेगा।
देश-दुनिया की Trending News, स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल की हर जरूरी अपडेट के लिए RSDIndia.com को फॉलो करना न भूलें।
Pingback: UGC NET June Result 2025 Out, यहां से मात्र 2 सेकंड में ऐसे करें Download - RSD India
Pingback: अब Aadhaar और PAN कार्ड की छुट्टी – सिर्फ ये 2 नए डॉक्यूमेंट ही बनेंगे नागरिकता का सबूत, जान लीजिए अभी! » Gyan